{"_id":"6432fc23b7523b41f20b0fe6","slug":"investigation-intensified-to-prevent-corona-balrampur-news-c-13-1-174480-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोरोना को रोकने के लिए जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोरोना को रोकने के लिए जांच तेज
Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जांच तेज कर दी गई है। संक्रमितों का प्राथमिक उपचार करने के लिए 11 व 12 अप्रैल को पांच अस्पतालों में कोरोना से बचाव की मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसमें डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को भर्ती करने से लेकर उसे वेंटीलेटर पर रखने तक की सभी क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। पीकू वार्ड (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में होने वाली इस मॉकड्रिल की निगरानी प्रदेश के संयुक्त निदेशक कार्मिक डॉ. सालिकराम करेंगे।
कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। इस साल अब तक जिले में कोविड के तीन केस मिल चुके हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए सभी अस्पतालों में सैंपलिंग व जांच तेज कर दी गई है। अस्पताल में संक्रमित के पहुंचने पर इमरजेंसी में उसे दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की मॉकड्रिल दो दिन कराई जाएगी।
संयुक्त निदेशक कार्मिक डॉ. सालिकराम की उपस्थिति में यह मॉकड्रिल पांच अस्पतालों में कराई जाएगी, जिसमें सीएचसी नंदनगर, उतरौला, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर व संयुक्त जिला चिकित्सालय शामिल हैं। सुबह 10.30 बजे से मॉकड्रिल शुरू होगी, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जांच बढ़ा दी गई है। मॉकड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन संसाधन व दवाओं की कमी है, उसके लिए ऑनलाइन मांग भेजी जा चुकी है।
संसाधनों की कमी बन सकती है बाधा
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे प्रयासों में संसाधनों की कमी बाधा बन सकती है। मरीजों की सैंपलिंग कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ग्लब्स व पीपीई किट समेत अन्य संसाधनों की भारी कमी है। संक्रमितों को दी जाने वाली दवा 650 एमजी पैरासिटामाल व एजिथ्रोमाइसिन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है।