फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Instructions to the principals to take consent from the parents

अभिभावकों से प्रधानाचार्यो को सहमति लेने का निर्देश

Tue, 22 Jun 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the principals to take consent from the parents
बलरामपुर। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यो व प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से सहमति पत्र लेने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने निर्धारित प्रारूप पर प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सहमति पत्र भरवाने का जिम्मा सौंपा है जिससे कोरोना महामारी के दौर में बंद स्कूलों को फिर से चालू करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने मंगलवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कोरोना महामारी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम होते जाने को ध्यान में रखते हुए बंद स्कूलों को खोलने के लिए छात्रों के अभिभावकों से सहमति लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने निर्धारित प्रारूप सभी राजकीय व माध्यमिक स्कूलों में उपलब्ध कराकर प्रधानाचार्यो व प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से सहमति लेने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित प्रारूप पर अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाकर 23 जून तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है जिससे उच्चाधिकारियों को अभिभावकों की सहमति के संबंध में सूचना उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्य में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों के खिलाफ डीआईएस ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed