{"_id":"646fa6eb2d4c477fe8015987","slug":"instructions-for-action-against-je-and-the-executive-body-for-not-completing-the-work-of-the-power-line-balrampur-news-c-13-1-255388-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण न होने पर जेई व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण न होने पर जेई व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बृहस्पतिवार को 50 लाख से अधिक लागत वाली 66 परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। आठ करोड़ की लागत से संयुक्त जिला चिकित्सालय में कराए जा रहे विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जताते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने जेई व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण परियोजनाओं में अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम ने कहा कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हो, उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। उन्होंने पांच अरब 55 करोड़ 59 लाख की स्वीकृत लागत से जिले में हो रहे पेयजल, सीएचसी, पीएचसी, बालक व बालिका छात्रावास, राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय आईटीआई, राजकीय हाईस्कूल बनकटवा खुर्द पतझी, विद्युत निर्माण कार्य, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा मेमोरियल अस्पताल में ओपीडी निर्माण कार्य की समीक्षा की।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्माण होने वाले स्थान का निरीक्षण कर जांच व सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, डीआईओएस गोविंद राम व डीएसटीओे मोहम्मद नासेह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।