फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Institutional delivery will reduce maternal and child mortality

संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी

Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Institutional delivery will reduce maternal and child mortality
बलरामपुर। संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन कार्यक्रम का सीडीओ रिया केजरीवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शुभारंभ किया। गर्भवती व प्रसव के छह माह बाद तक की महिलाओं और बीमार नवजातों को सुमन कार्यक्रम के तहत निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कराने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित कर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को माह में दो बार संबंधित सेवाओं व गतिविधियों का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डोर-टू-डोर विजिट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को गांवों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा। अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बैठक में बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से सुरक्षित मातृ आश्वासन सुमन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं व प्रसव के छह माह बाद तक की माताओं व बीमार नवजातों को सुमन कार्यक्रम से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। समुदाय में होने वाल मातृ मृत्यु की खबर देने पर उन्हें एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।
सुमन कार्यक्रम में लापरवाही पर जीरो टारलेेंस का प्रावधान किया गया है। टोल फ्री नंबर 18001801104 पर फोन करके अथवा सुमन वेब पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मरीज के घर से अस्पताल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस सुविधा दी जाएगी।

संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल व सीएचसी तुलसीपुर को सुमन कार्यक्रम का संचालन करने के लिए चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. बीपी सिंह, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव, विनोद कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस गोविंदराम सहित सभी अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed