फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Inspector in charge and Halka Daroga suspended for negligence

Balrampur News: लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक व हलका दराेगा निलंबित

Mon, 21 Jul 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector in charge and Halka Daroga suspended for negligence
बलरामपुर। महिला संबंधी शिकायत में मुकदमा न लिखने और राजकीय कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक व हलका दरोगा पर कार्रवाई की गई है। एसपी विकास कुमार ने साेमवार को प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा सत्येंद्र बहादुर सिंह व हलका इंचार्ज उप निरीक्षक बदरुद्दीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना पचपेड़वा क्षेत्र में प्राप्त महिला संबंधी शिकायती प्रार्थनापत्र की उच्चस्तरीय जांच कराने पर उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा व हलका इंचार्ज की गलती पाई गई। प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा व हल्का इंचार्ज को महिला संबंधी अपराध में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) न लिखने व राजकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। एसपी ने चेतावनी दी कि यदि महिला व अन्य अपराधों में मुकदमा न लिखने व कार्रवाई करने में लापरवाही पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed