{"_id":"621d16e95284a9091e735e02","slug":"insecticides-were-sprayed-in-the-strong-room-balrampur-news-lko6198423158","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में किया गया कीटनाशकों का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में किया गया कीटनाशकों का छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मंडी समिति परिसर के चार स्ट्रांग रूमों में मतों से भरी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देेश पर स्ट्रांग रूम में सोमवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी की तरफ से कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम की बेहतर ढंग से साफ-सफाई भी करा दी गई है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश गौतम ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर तैनात विभागीय कर्मियों की मदद से मतों से भरी ईवीएम व वीवीपैट को रखने वाले मंडी समिति परिसर स्थित चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम को चाक-चौबंद करा दिया गया है। ईवीएम व वीवीपैट सुरक्षित रहें, इसके लिए मैलाथियान व क्लोरो पाइरीफास का छिड़काव कराया गया है।
कीटनाशकों का छिड़काव होने से कीड़-मकोड़े व चूहे आदि स्ट्रांग रूम में नहीं जा सकेंगे। कीटनाशकों का छिड़काव कराने में वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक महेंद्र कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार, अनुज प्रताप सिंह, सुचारु सिंह, सेवाराम, अंशुल कुमार, मनोज कुमार त्रिपाठी, रामदीन, महेश प्रसाद वर्मा व अवधेश वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष व अपर एसडीएम ज्योति गौतम आदि मौजूद रहे।