{"_id":"67a254bd2fb86c0b1c04bddf","slug":"innocent-child-and-four-women-burnt-due-to-rocket-fire-balrampur-news-c-99-1-slko1029-120474-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राॅकेट दगने से मासूम व चार महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राॅकेट दगने से मासूम व चार महिलाएं झुलसीं
Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के महादेव गांव में वैवाहिक समारोह में द्वारपूजा के समय रॉकेट दगने से एक माह की मासूम व चार महिलाएं झुलस गईं। एक महिला को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
महादेवा गांव के बाबूराम जायसवाल की बेटी खुशबू की सोमवार रात श्रावस्ती के सिरसिया बाजार से बरात आई थी। द्वारपूजा के समय आतिशबाजी हो रही थी। गांव की तमाम महिलाएं द्वारपूजा देख रही थीं। तभी एक रॉकेट उधर आया और गांव की ही किताबुननिंशा (35) के पेट से टकराकर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके पति इरफान ने बताया कि किताबुननिंशा की गोद में एक माह की बेटी महिरा थी। रॉकेट दगने से वह भी झुलस गई। इसके साथ ही पास में खड़ी गांव की ही साबुरुननिशा, महिरुनिशा और नीलू निवासी जोखवा थाना महराजगंज तराई भी झुलस गईं।
सभी को निजी वाहन से तुलसीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज हो रहा है। किताबुननिंशा की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।