फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Information provided on safety, cybercrime, and self-defense.

Balrampur News: सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा की दी जानकारी

Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Information provided on safety, cybercrime, and self-defense.
आत्मरक्षा की दी जानकारी
जरवा। ग्राम नारायनपुर चौराहा स्थित मदरसा इरफ़ानुररजा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मिशन शक्ति टीम ने महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, नए कानूनों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र, मुख्य आरक्षी रमेशचंद्र, सिपाही जयसिंह वर्मा तथा महिला आरक्षी ज्योति शुक्ला और निशा चौधरी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके समझाते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में फूलजहां, शाहिदून, फातिमा, सायरा, गजल, चंपाकली, सुषमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed