फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   indian railway

जल्द पूरा कराएं पचपेड़वा-सुभागपुर के बीच विद्युतीकरण: डीआरएम

Mon, 19 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
indian railway
बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने सोमवार को पचपेड़वा-सुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही इस रेल खंड पर शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने निर्देश अधिकारियों को दिया। डीआरएम ने तुलसीपुर स्टेशन व रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आनंदनगर-तुलसीपुर का विंडो ट्रेलिंग करने निकले डीआरएम तुलसीपुर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर स्थित अधीक्षक कार्यालय, टिकट घर, सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने अधिकारियों को सुरक्षित ट्रेन संचालित करने व यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। डीआरएम ने पचपेड़वा से सुभागपुर के बीच शेष विद्युतीकरण को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके बाद डीआरएम तुलसीपुर-गोंडा जंक्शन के बीच स्पीड का ट्रॉयल किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन शिशिर सोमवंशी व अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा संजय यादव के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed