फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   India-Nepal trade ties get a boost; discussions held on expanding trade

Balrampur News: भारत-नेपाल के व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती, कारोबार बढ़ाने पर चर्चा

Sun, 13 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal trade ties get a boost; discussions held on expanding trade
फोटो-15-नेपाल के देवखुरी में आयोजित व्यापारिक सम्मेलन में मौजूद व्यापारी।-स्रोत: संगठन
तुलसीपुर। भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती व्यापार को नई गति देने की दिशा में रविवार को नेपाल के देवखुरी में आयोजित व्यापारिक सम्मेलन अहम रहा। सम्मेलन में दोनों देशों के व्यापारिक संगठनों ने सीमाई कारोबार को सुगम बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


देवखुरी उद्योग वाणिज्य संघ, लमही के शपथ ग्रहण एवं व्यापारिक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के श्रावस्ती जिलाध्यक्ष एवं बलरामपुर प्रभारी दीनानाथ गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, नगर मंत्री रवि गुप्ता, मीडिया प्रभारी महेंद्र द्विवेदी के साथ तुलसीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, उपाध्यक्ष घनश्याम कसौधन, महामंत्री श्याम सुंदर और कोषाध्यक्ष हिमांशु जिंदल शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में देवखुरी उद्योग वाणिज्य संघ की 13वीं कार्यकारिणी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेपाली परंपरा के अनुसार ताज पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में दोनों देशों के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने, व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।


तुलसीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने बताया कि नेपाल के व्यापारियों ने भारत को बड़े भाई के समान बताते हुए विश्वास जताया कि व्यापारिक संबंध मजबूत होने से दोनों देशों के सदियों पुराने रोटी-बेटी के रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed