{"_id":"62aa14ffe1e7ae06631945b0","slug":"incroachment-balrampur-news-lko6353450104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला और नालियों को किया जाएगा अतिक्रमण से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला और नालियों को किया जाएगा अतिक्रमण से मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर की सड़कों के साथ अब वार्डों में नाले व नालियों को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से वार्डों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अतिक्रमण की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सफाई नायकों को सौंपी गई है।
बता दें कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर की सड़क व पटरियों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाटो अभियान चलाया गया था। बाजार में अतिक्रमण हटवाने के बाद अब वार्डों में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि वार्डों में जगह-जगह नालों व नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।
अतिक्रमण के चलते नाला व नालियों की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती है। नालियां साफ न होने से वार्डों में गंदगी व जलभराव की समस्या बनी रहती है। जलभराव की समस्या न हो इसके लिए नालों व नालियों की समुचित सफाई जरूरी है। अब वार्डों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। वार्डों में नाला व नालियों पर अतिक्रमण की सूची तैयार करने के लिए सभी सफाई नायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची मिलने पर अभियान चलाकर नाला व नालियों पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ईओ के निर्देश पर सभी सफाई नायकों को वार्डों में अवैध अतिक्रमण की सूची तैैयार करके नगर पालिका प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।