{"_id":"5e6bbac78ebc3ea7e60d05d3","slug":"increased-vigilance-regarding-corona-virus-balrampur-news-lko513313651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन
देवीपाटन (बलरामपुर)। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले में सतर्कता तेज कर दी गई है। भारत नेपाल सीमा के गांवों में डब्ल्यूएचओ की टीम शुक्रवार को पहुंच गई। ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
भारत नेपाल सीमा के निकट स्थित एसएसबी कैंप सिरिया नाका में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी कराई गई। डब्ल्यूएचओ के एसीएमओ डॉ. उपांत राव डोंगरे ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए नेपाल से सटे गांवों को अलर्ट किया जा रहा है।
भारत और नेपाल की सीमा खुली होने की वजह से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा अधिक हो गया है। इसी के उद्देश्य से डब्ल्यूएचओ की टीम ने कई गांवों में पहुंचकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
अचानक तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द व खांसी जैसे लक्षण अगर दिखाई देते हैं तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। ऐसे व्यक्ति जो नेपाल से भारत आ रहे हैं उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। डब्ल्यूएचओ के एफएम अनुपम ओझा, नंदमहरा बॉर्डर बूथ के चिकित्सक डॉ. वसीम, अवधेश कुमार, सोनिया व बूथ पर्यवेक्षक राकेश आदि ने भी ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।