{"_id":"670ea462c430ee157506075a","slug":"increased-demand-for-jimmy-choo-banarasi-and-south-silk-sarees-balrampur-news-c-99-1-brp1003-115835-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिम्मी छू, बनारसी व साउथ सिल्क साड़ियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिम्मी छू, बनारसी व साउथ सिल्क साड़ियों की बढ़ी मांग
Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। बाजार में इस समय जिम्मी छू, बनारसी सिल्क, साउथ सिल्क व साटन सिल्क साड़ियों की खूब डिमांड हो रही है। 900 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक कई वेरायटी की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं।
करवा चौथ त्योहार के चलते खरीदारी करने वाली महिलाओं के स्वागत में बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार, चौक उत्तर लाइन, बहराइच रोड, भगवतीगंज चौराहे पर साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इन दुकानों में तरह-तरह के डिजाइन की साड़ियां मौजूद हैं। बहराइच मार्ग पर स्थित साड़ी भंडार के दुकानदार शुभम ने बताया कि जिम्मी छू वेरायटी की साड़ी 800 रुपये से लेकर 1800 रुपये के बीच में उपलब्ध है। इसी तरह बनारसी सिल्क, सीमार्क व शिफान वेरायटी की साड़ी 1200 से 4000 हजार रुपये के बीच है। जेपी वस्त्रालय के शिवकुमार गुप्त ने बताया कि इस समय जिम्मी छू, साटन सिल्क व बनारसी सिल्क साड़ियां खूब बिक रही हैं। उनकी दुकान में 1000 से लेकर 5000 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं।
करवा चौथ को लेकर उत्साह
करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह है। करवाचौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम को बढ़ाता है और रिश्तों में अटूट बंधन का अहसास करवाता है। यह पर्व आधुनिक समाज में आत्मिक भावनाओं को प्रकट करने का शुभ अवसर होता है।
विज्ञापन
पूनम जायसवाल, पीपल तिराहा
चंद्रमा को देंगी अर्घ्य
करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन धर्मपरायण व निष्ठावान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजन करती हैं। वह भी करवाचौथ की तैयारी कर रही हैं। नई साड़ी खरीद ली हैं। अन्य सामग्री अभी खरीदना बाकी है।
- शिवांगी, श्याम बिहारी कालोनी