फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Incomparable damage caused by teacher leader's death

शिक्षक नेता के निधन से हुई अपूर्णनीय क्षति

Sun, 17 Jan 2021 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Incomparable damage caused by teacher leader's death
बलरामपुर। पूर्व शिक्षक एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर जिले के शिक्षकों में शोक की लहर छा गई। एमपीपी इंटर कॉलेज में रविवार को शोकसभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के अन्य कई माध्यमिक स्कूलों में भी शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज में शोकसभा को संबोधित करते हुए डीआईओएस गोविंद राम ने कहा कि अध्यापकों के हित की लड़ाई लड़ने वाले शिक्षक नेता के आकस्मिक निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। मेरठ के डीआईओएस दफ्तर में 16 जनवरी को शर्मा ने उपवास कार्य में प्रतिभाग किया था। रात में अचानक तबियत बिगड़ने से शिक्षक नेता की हृदयगति रुक गई।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, पूर्व डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू, कुंवर अनूप सिंह, राकेश प्रताप सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय, आनंद सिंह, उमाशंकर सिंह, श्याम मनोहर तिवारी व सुरेश यादव आदि ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभी अधिकारियों व शिक्षकों ने ओम प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला में प्रधानाचार्य केके सरोज की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसी तरह से जिले के अन्य कई माध्यमिक स्कूलों में शोक सभा करके उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि उनके निधन से शिक्षक परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed