फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In the survey campaign, knocking on 2.5 lakh houses

सर्वे अभियान में 2,24,388 घरों पर दी गई दस्तक

Sun, 09 May 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
In the survey campaign, knocking on 2.5 lakh houses
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बीच गांवों में खांसी, जुकाम, बुखार व दस्त आदि के मरीजों के संबंध में ब्यौरा जुटाने के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्वे टीम द्वारा शनिवार तक जिले में दो लाख 24 हजार 388 घरों पर दस्तक दी गई। इन घरों से 4295 लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार व दस्त आदि का लक्षण पाया गया।
विज्ञापन

66 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए है।एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने रविवार को बताया कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्राथमिक स्तर पर ही लक्षण की पहचान कर समय से इलाज हो जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच मई से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे अभियान के तहत खांसी, बुखार, जुकाम व दस्त आदि लक्षण वाले मरीजों का ब्यौरा जुटाने के लिए जिले में 1911 टीमें लगाई गई है। सर्वे टीम में आशा व आंगनबाड़ी को शामिल किया गया है। जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी नहीं है वहां लिंक वर्कर को टीम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों द्वारा चार दिनों में शनिवार तक कुल दो लाख 24 हजार 388 घरों का भ्रमण किया गया। इन घरों से संबंधित लक्षण वाले मरीजों का ब्यौरा जुटाया गया। अभियान के दौरान 4295 लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार व दस्त आदि का लक्षण पाया गया। इन मरीजों की जांच कराई गई जिसमें 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

एसीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोरोना किट के साथ लक्षण वाले अन्य मरीजों को भी दवा की किट दी गई है। सभी लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों को नियमित रूप से दवा खाने तथा खानपान में विशेष सावधानी बरतने का सुझाव भी दिया गया है। एसीएमओ ने यह भी बताया कि सर्वे अभियान अभी भी जारी है। जिले के सभी घरों में दस्तक देकर सर्वे टीमों की तरफ से सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों को ब्यौरा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed