{"_id":"615de4e98ebc3e626e091545","slug":"in-the-painting-competition-the-students-gave-the-message-of-cleanliness-balrampur-news-lko598944861","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेें पायनियर पब्लिक स्कूल एंड इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ शहर, स्वस्थ हम विषय पर चित्र बनाकर बापू के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा. पीएन तिवारी एवं कोषाध्यक्ष मीता तिवारी ने बापू के चित्र पर पुष्पार्चन कर चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ शहर स्वस्थ हम विषय पर चित्रकारी करते हुए महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि हम अपने आस पास जितनी स्वच्छता रखेंगे उतना ही बीमारी से दूर रहते हुए स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
महात्मा गांधी ने भी स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया था। बताते चलें कि महात्मा गांधी के संदेशों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता में सेलेक्ट होने वाले चित्रों की प्रदर्शनी लखनऊ में लगाई जाएगी। अमर उजाला की तरफ से प्रत्येक स्कूल के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को डिजिटल सार्टिफिकेट दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका शिखा पांडेय, शिक्षक राघवेन्द्र त्रिपाठी एवं शालिनी शुक्ला आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवस पर उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी, शैलेस तिवारी, श्रद्घा तिवारी, प्रियंका तिवारी, आशोक कुमार शुक्ला, पूनम चौहान, एके तिवारी व किरन मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।