फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In schools adorned with flowers and balloons, the carvings of buzzing navigators

फूलों व गुब्बारों से सजे स्कूलों में गूंजी नौनिहालों की किलकारियां

Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
In schools adorned with flowers and balloons, the carvings of buzzing navigators
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में बच्चों का थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। फूलों व गुब्बारों से सजे स्कूलों में सोमवार को नौनिहालों की किलकारियां गूंजी। 11 माह बाद स्कूल पहुंचे नौनिहालों को बदला-बदला नजारा दिखा। स्कूल पहुंचे बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूलों में बैठाकर कक्षा एक व पांच के बच्चों को ककहरा पढ़ाया गया। स्कूलों में सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाया गया। बेसिक शिक्षा के साथ अल्पसंख्यक विभाग की टीमें स्कूलों के निरीक्षण में जुटी रहीं। सभी टीमों ने शैक्षिक गतिविधियों के साथ स्कूलों के साफ-सफाई व मिडडे मील का संचालन आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते 25 मार्च 2020 से बंद स्कूलों में सोमवार को कक्षा एक व पांच के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने का मौका मिला। स्कूलों में हेडमास्टरों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों व एसएमएसी के सदस्यों की तरफ से बच्चों को मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत चमाचम स्कूलों में 11 माह बाद पहुंचे बच्चों को बदला-बदला सा नजारा दिखा। संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों से बातचीत की तो सभी ने अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार से व्यक्त की।
नगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में समाजसेवी व सभासद संजय मिश्र ने सभी बच्चों को अपनी तरफ से दोपहर के भोजन का टिफिन दिया। एआरपी सलमा खान व हेडमास्टर स्वाती श्रीवास्तव आदि ने सभासद को धन्यवाद दिया।
प्राथमिक विद्यालय कोइलीहा में हेडमास्टर बृजेश कुमार द्विवेदी, शिक्षिका किरन गौतम, आरती दूबे, रुचि वर्मा, वंदना मिश्रा व अशोक उपाध्याय ने मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव 100 दिन के तहत कक्षा एक व पांच के बच्चों को स्कूल पहुंचने पर रोली चंदन लगाकर स्वागत किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय पीलीभीत में रोली, अक्षत से स्वागत और केले का वितरण किया गया। कक्षा एक व पांच के 50 प्रतिशत बच्चों से शून्य सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई।
इंग्लिश मीडिया प्राथमिक विद्यालय धुसाह प्रथम में हेडमास्टर प्रतिमा सिंह व शिक्षकों ने बच्चों का चंदन लगाकर स्वागत किया और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाओं में बैठाकर बच्चों को पढ़ाया। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय कौवापुर, सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पड़री में हेडमास्टर प्रीति कुमारी पांडेय, शिक्षिका सौम्या पांडेय, शिक्षक मनीष मिश्र, शिक्षिका नम्रता श्रीवास्तव, रीना कुमारी व शिक्षामित्र रेनू सिंह ने बच्चों का स्वागत करने के बाद उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाओं में बैठाया।
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंदमहरा में शिक्षक कमलेश कुमार और नैकिनिया में हेडमास्टर मुजीबुल हक, शिक्षक कपिलदेव, शिक्षामित्र सलीम खान व पद्मा श्रीवास्तव ने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाया।

शिक्षा क्षेत्र उतरौला के कंपोजिट विद्यालय पेहर में पहले दिन स्कूल पहुंचे कक्षा एक व पांच के छात्रों में खुशी की लहर रही। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पहले दिन बेसिक शिक्षा के 1247 प्राथमिक, मान्यता प्राप्त 651 निजी स्कूलों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 485 अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों, 14 सीबीएसई और दो आईसीएसई स्कूलों में 50 प्रतिशत के साथ कक्षा व पांच के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed