फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In mosques, only half the people will read Bakrid prayers today

मस्जिदों में क्षमता से आधे लोग ही पढ़ेंगे आज बकरीद की नमाज

Tue, 20 Jul 2021 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
In mosques, only half the people will read Bakrid prayers today
बलरामपुर। बकरीद 21 जुलाई को मनाई जाएगी। मस्जिदों में क्षमता से आधे लोग ही बकरीद की नमाज पढ़ सकेंगे। नमाज पढ़ते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। बकरीद के दिन प्रशासन के निर्देशों का हरहाल में पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरमुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है। इसी महीने में आर्थिक रूप से मजबूत मुसलमान भाई-बहन हज करने के लिए सऊदी-अरब जाते हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण इस वर्ष भी हज की यात्रा पर लोग नहीं जा सके। बकरीद त्योहार पर हजरत इब्राहिम अलैहहिस्सलाम की सुन्नत अता करते हुए जानवर की कुर्बानी की जाती है। कोविड-19 के चलते इस बार बकरीद की नमाज ईदगाहों में सामूहिक रूप से नहीं पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में उसकी क्षमता से आधे लोग ही बकरीद की नमाज कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अता करेंगे। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ चेहरे पर मास्क लगाएंगे। नमाज के बाद कुर्बानी करने वाले लोग साफ सफाई का ध्यान रखते हुए खुले में जानवरों की कुर्बानी नहीं करेंगे।
कुर्बानी करते समय खून नाली या सड़क की पटरी पर न बहे इसके लिए गड्ढे में खून व बकरे का अवशेष दफन करेंगे। शहर मुफ्ती ने अपील किया है कि मुस्लिम धर्म के लोग बकरीद त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे धर्म के लोग आहत हों। अफवाहों से बचें और जिले के गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने में सहयोग करें। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन हरहाल में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed