फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In love for his son, he asked for 14 years of exile for Ram.

Balrampur News: पुत्र मोह में राम के लिए मांगा 14 वर्ष का वनवास

Fri, 20 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
In love for his son, he asked for 14 years of exile for Ram.
बलरामपुर। नगर के सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान में चल रहे श्रीश्री 108 सत्यप्रचारिणी रामलीला में शुक्रवार की रात भगवान के राजतिलक की तैयारी व महारानी कैकई द्वारा वरदान मांगने का मंचन किया गया। भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास मिलने से पूरी अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरी तरफ हरिहरगंज बाजार में परशुराम-लक्ष्मण संवाद व सीता स्वयंवर का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान के मंचन में जनकपुर से विवाह कर अयोध्या लौटने पर हर तरफ उत्सव मनाया जाता है। महाराजा दशरथ भगवान राम के राजतिलक की घोषणा करते हैं। राजतिलक की सूचना मिलने पर मंथरा महारानी कैकई को बहला फुसलाकर महाराजा दशरथ से अपना वरदान मांगने के लिए तैयार कर लेती है। इससे महारानी कैकई महाराजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनकर महाराजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं।
विज्ञापन

हरिहरगंज बाजार में चल रहे श्रीश्री 108 बाल बजरंगदल रामलीला समिति में बृहस्पतिवार की रात धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का सुंदर मंचन हुआ। इसमें राजा जनक अपनी पुत्री सीता का विवाह करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने धनुष यज्ञ का आयोजन करते हैं। जब कोई भी राजा द्वारा धनुष को नहीं उठाया जा सका, तो राजा जनक को दुख होता है। बाद में श्रीराम गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर भरी सभा में शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान धनुष टूट जाता है। इसके बाद हुए परशुराम लक्ष्मण संवाद के बाद श्रीराम माता सीता को वर माला पहनाते हैं। इससे पूरा माहौल जय श्रीराम के नारों से गूंजने लगता है। मंचन में परशुराम की भूमिका में संजीव कुमार मिश्र, राम के किरदार में अनिल मिश्र व लक्ष्मण का पात्र कर रहे वैभव मिश्र के अभिनय पर दर्शकों ने खूब ताली बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed