फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Immersion of Ganesh idols

Balrampur News: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Mon, 25 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganesh idols
 तुलसीपुर रोड पर निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा। संवाद
बलरामपुर। गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति की निगरानी में सोमवार को शहर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ नाचते झूमते पूजा पंडालों व घरों में विराजे बप्पा को विदाई दी। इस दौरान सभी विसर्जन घाटों पर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल एवं नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने गणपति बप्पा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्वागत अंगवस्त्र व बैच भेंटकर किया। समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्र व महामंत्री तुलसीश दूबे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में मौजूद सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी बृजनंदन राय, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय इत्यादि को भी समिति की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एकत्रीकरण समारोह के अंत में शुरू हुआ विसर्जन जुलूस पुरानी चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवीदयाल तिराहा, बड़ापुल, मेजर चौराहा व कालीथान होते हुए सिसई घाट पहुंचा। जहां पूरी श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित कर नम आंखों से विदाई दी गई। इस मौके पर समिति के संरक्षक संजय शर्मा, पप्पू गुप्त, मनोज साहू, अंबरीश शुक्ल, मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। जुलूस मार्ग पर शाबान अली यूथ ब्रिगेड की तरफ से स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed