{"_id":"5d5981478ebc3e89ee73bebe","slug":"illegal-liquor-found-in-a-government-shop-balrampur-news-lko4768450168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकान में मिली अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकान में मिली अवैध शराब
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर नथुनिया मोड़ स्थित देशी शराब की दुकान से बरामद अवैध शराब।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सरकारी देशी शराब की दुकान में गैलन में भरी 60 लीटर अवैध शराब आबकारी विभाग की टीम ने बरामद की है। हाथ से बनाए गए 280 पौवा तथा 354 ढक्कन व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आबकारी अधिकारी ने दुकान के लाइसेंस धारक समेत तीन लोगों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट आदि के तहत केस दर्ज कराया है। सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर नथुनिया मोड़ के पास सरकारी देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर 3 गैलन में भरी 60 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। दुकान के अंदर 280 अवैध पौवा, 354 ढक्कन व अन्य सामान भी मिला है।
मौके पर मिले सेल्समैन विनोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दुकान का लाइसेंस श्याम किशोर मिश्र के नाम से है। पूछताछ में सेल्समैन ने बताया कि कोई विजय कुमार नाम का व्यक्ति अवैध शराब बनाकर लाइसेंस धारक को देता था। दुकान से ही इसकी बिक्री होती थी।
विज्ञापन
दुकान के लाइसेंसधारक व अवैध शराब बनाकर कर सप्लाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। छापेमारी के दौरान आबकारी निरीक्षक त्रिवेणी मौर्य, पीयूष तिवारी तथा तुलसीपुर थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही।