{"_id":"5e4eb0898ebc3ef27a45003a","slug":"ill-legal-madarsa-balrampur-news-lko509582975","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 अवैध व मानकविहीन मदरसों के खिलाफ दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 अवैध व मानकविहीन मदरसों के खिलाफ दर्ज होगा केस
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अवैध व मानकविहीन मदरसों के संचालन में बड़ा खेल होने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में कुल 71 मदरसे अवैध व मानकविहीन पाए गए हैं। डीएम ने सीडीओ को इन मदरसा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने तथा दिए गए अनुदान की रिकवरी कराने का आदेश दिया है।
विदित हो कि गत वर्ष शासन के निर्देश पर डीएम ने हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज, गैसड़ी, तुलसीपुर व पचपेड़वा ब्लॉक के कुल 238 मदरसों का सत्यापन कराया। सत्यापन का कार्य संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार आदि ने किया। सत्यापन कुल 71 मदरसे अवैध व मानकविहीन पाए गए। सीडीओ अमनदीप डुली ने यह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी मदरसों के संचालन में लिप्त दोषी अधिकारियों तथा प्रबंध कमेटी के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए तथा इन सभी मदरसों को जो भी सरकारी अनुदान की धनराशि दी गई है वह रिकवरी की जाए। सीडीओ ने इन सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को संबंधित थानों में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। केस दर्ज होने की सूचना से इन मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
चार ब्लॉक के अन्य 376 मदरसों का भी होगा सत्यापन
चार ब्लॉक क्रमश: बलरामपुर सदर, उतरौला, गेड़ास बुजुर्ग तथा रेहरा बाजार में संचालित हो रहे 376 अन्य मदरसों का सत्यापन कराने का निर्देश डीएम ने सीडीओ को दिया है। शीघ्र ही इन ब्लॉकों में संचालित सभी मदरसों के वैधता व मानक की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शीघ्र दर्ज होगा केस, होगी रिकवरी
जांच में अवैध व मानकविहीन पाए गए 71 मदरसों के संचालन में दोषी मिले अधिकारियों व प्रबंध कमेटी के सदस्यों के खिलाफ शीघ्र ही केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही साथ इन मदरसों ने जो भी सरकारी अनुदान लिया है उसकी भी रिकवरी की जाएगी। -कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर