{"_id":"608c3cd38ebc3ec1993dc9ce","slug":"ignored-the-kovid-protocol-in-getting-the-counting-of-votes-passed-balrampur-news-lko5763582157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास बनवाने में उड़ाई गई कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास बनवाने में उड़ाई गई कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के जोश में प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की तरफ से घोर लापरवाही बरतने के मामले उजागर हुए हैं। पास बनवाने में प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की तरफ से शुक्रवार को कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। चेहरों पर मास्क नदारद रहा है। सामाजिक दूरी का भी अनुपालन नहीं किया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में नियमों की अनदेखी का नजारा दिखा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में दो मई से प्रत्याशियों के वोटों की गिनती जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर शुरू कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्याशियों की तरफ से एजेंट बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से एजेंटों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि मतगणना केंद्रों में डबल मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। मतगणना केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रुप से कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्रों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केंद्रों के परिसर में प्रवेश के लिए संबंधित ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी पास जारी करेंगे। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को न तो पास जारी किया जाएगा और न ही मतगणना केंद्रों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी मतगणना एजेंटों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व प्रत्याशियों की तरफ से केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी होगी। सभी प्रत्याशियों, निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ताओं को काउंटिंग स्थलों पर हैंड सैनिटाइजर रखना और उसका नियमित प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन के इस दिशा निर्देश के बावजूद सदर, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉकों में शुक्रवार को मतगणना पास बनवाने वाले एजेंटों की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।