फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If you need to get an ultrasound done then do not come to the Joint District Hospital

Balrampur News: अल्ट्रासाउंड है कराना तो संयुक्त अस्पताल नहीं आना

Wed, 26 Mar 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
If you need to get an ultrasound done then do not come to the Joint District Hospital
 बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में गर्भवती व अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। कभी कोर्ट केस तो कभी स्वास्थ्य खराब होने के चलते आए दिन अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट अवकाश पर रहते हैं। गर्भवती को मजबूर होकर बाहर से अल्ट्रासाउंड करना पड़ता है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ. एके यादव की रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनाती है। मार्च में आए दिन उनका अवकाश ही रहा। होली की छुट्टी खत्म होने के बाद 17 से 20 मार्च तक रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट केस के चलते अवकाश पर रहे। 21 व 22 मार्च को ड्यूटी की। 23 मार्च को रविवार था। इसके बाद 24 से 31 मार्च तक फिर डॉ. एके यादव छुट्टी पर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष पर रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश होने की सूचना चस्पा कर दी है। अस्पताल में लगातार अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद होने पर गर्भवती व अन्य मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आईं कुसुमा ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती हैं। अल्ट्रासाउंड कराना है, लेकिन कक्ष बंद है। बभनजोत की शोभावती ने बताया कि उनकी बेटी के पेट में दर्द है, अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल आई थीं, लेकिन डॉक्टर साहब नहीं है। छुट्टी की सूचना चस्पा है। इसी तरह कई अन्य मरीज भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान हुए। कई लोगों ने बाहर से पैसे खर्च करके अल्ट्रासाउंड करा लिया तो कुछ लोग निराश होकर वापस लौट गए। संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तबीयत खराब है, वह 31 मार्च तक स्वास्थ्य अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed