{"_id":"69ebc98a1b450d7a0f02de6e","slug":"if-you-dont-get-my-sister-married-i-will-kill-my-brother-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146955-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बहन की शादी न कराई तो भाई की कर दूंगा हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बहन की शादी न कराई तो भाई की कर दूंगा हत्या
Sat, 25 Apr 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में एक युवती पर उसकी बहन की जबरन शादी कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि विशुनपुर टनटनवा (पचपेड़वा) निवासी सिद्धार्थ पांडेय बीते कई महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि आरोपी फोन और मेसेज से धमकी देता है कि यदि उसकी बहन की शादी उससे नहीं कराई गई तो वह शादी नहीं होने देगा। वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म, उसके भाई की हत्या और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है।
आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। आरोपी ने तेजाब फेंकने, चेहरा खराब करने और बदनाम करने की धमकी भी दी है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से ही विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं, इसके बावजूद वह जबरन शादी का दबाव बना रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।