फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If you do not return six lakhs to the disaster victim, you will lose your Pradhan post

Balrampur News: आपदा पीड़ित काे छह लाख न लौटाए तो जाएगी प्रधानी

Sat, 31 Aug 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
If you do not return six lakhs to the disaster victim, you will lose your Pradhan post
आपदा राशि हड़पने वाले प्रधान सहित दो पर दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कालू बनकट बिलरिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। आपदा पीड़ित का छह लाख रुपये हड़पने वाले प्रधान के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब और कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। पीड़ित को छह लाख रुपये वापस नहीं किया तो प्रधानी चली जाएगी।
डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम कालू बनकट बिलरिया निवासिनी जन्नतुननिशा ने जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि 17 जून 2024 को उसकी चार बेटियाें मेहरबानो (9), मेहरुननिशा (11), रुक्साना (13) व रेशमा (15) की कुवानों नदी में डूबने से मौत हो गई थी। उसे 16 जुलाई 2024 को 16 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक उतरौला तहसील में दिया गया था।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक शाखा मेहाली के खाता संख्या 2760000101101401 में 16 लाख रुपये जिला कोषागार से ट्रांसफर भी कर दिया गया था। गांव के प्रधान जाबिर अली ने धोखाधड़ी करके विनय मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित खाते में छह लाख रुपये नेफ्ट करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार उतरौला से मामले की जांच कराई। जांच में प्रधान जाबिर अली द्वारा विनय मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित खाते में छह लाख रुपये नेफ्ट कराने की पुष्टि हुई। शिकायत के बाद प्रधान ने एक लाख रुपये नकद लौटाते हुए पीड़ित परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार को मिला पैसा धोखाधड़ी से हड़पने वाले कालू बनकट बिलरिया के ग्राम प्रधान जाबिर अली व मेडिकल स्टोर संचालक विनय वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अब डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द ही छह लाख रुपये वापस न दिया गया तो जाबिर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्रधानी भी छीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed