फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If SP government is formed, women will get full rights and respect

सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेेगा पूरा हक व सम्मान

Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
If SP government is formed, women will get full rights and respect
बलरामपुर। प्रदेश की कानूून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नही हैं। घर से बाहर निकलने पर हमेशा डर बना रहता है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को सुरक्षा के साथ पूरा हक व सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

यह बातें समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बुधवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन में महिला कार्यकर्ता जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार व सम्मान केवल समाजवादी पार्टी में ही मिलता है।
विज्ञापन

प्रदेश में बेटी विरोधी सरकार चल रही है। महिलाओं के साथ दुराचार व हत्या जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं। महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ गया है जिसका प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह अपना एंव परिवार के सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में अवश्य देख ले। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बेटे व बेटियों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं।
पूर्व विधायक राम सागर अकेला के पुत्र व युवा सपा नेता महेंद्र विक्रम अकेला ने सैकड़ों महिलाओं के साथ समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का जिले में भव्य स्वागत किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष शबाना खान ने की। सम्मेलन को महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान, पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल आदि ने संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेेलन में पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद व अंकित सूर्यवंशी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed