फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If Rs 3.52 crore is received then land acquisition for ring road will be completed

Balrampur News: 3.52 करोड़ मिलें तो पूरा हो रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण

Sun, 29 Sep 2024 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
If Rs 3.52 crore is received then land acquisition for ring road will be completed
बलरामपुर में रिंग रोड के लिए कराई जा रही मिट्टी पटाई।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण में तीन करोड़ 51 लाख 92 हजार 525 रुपये की दरकार है। बजट मिलने पर तीन गांवों में 3.49 हेक्टेयर भूमि की खरीदारी किसानों से की जाएगी। किसानों से भूमि खरीद व एक फ्लाईओवर निर्माण पर 275 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। रिंग रोड बनने से नगर के डेढ़ लाख लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए 516 करोड़ में टू लेन आधा रिंग रोड का निर्माण कराने की योजना बनी थी। दुल्हिनपुर से बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक 21 किलोमीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रिंग रोड के निर्माण पर 171 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 16 गांवों में किसानों से भूमि अधिग्रहण व फ्लाईओवर के निर्माण पर 275 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मिट्टी पटाई में 70 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। 2250 किसानों से 95 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अब तक 95 करोड़ रुपये खर्च करके 13 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन

बजट मिलने पर पूरी होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया

बाकी बचे दो गांवों में आंशिक और एक गांव में शत प्रतिशत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की जानी है। गनवरिया गांव में शत प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण होना है। गांव में दो करोड़ 50 लाख 71 हजार 511 रुपये से 2.89 हेक्टेयर भूमि की खरीद होनी है। हसुवाडोल व बलरामपुर देहात में आंशिक रूप से भूमि अधिग्रहण होना है। हसुवाडोल में 96 लाख 78 हजार 388 रुपये में 0.59 हेक्टेयर व बलरामपुर देहात में चार लाख 43 हजार 146 रुपये में 0.019 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है। बजट न मिलने से भूमि अधिग्रहण अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरसात के कारण काम बंद
रिंग रोड दुल्हिनपुर गांव से सिरसिया, बालपुर, शंकरपुर, गोपालपुर, कोयलरा, बरांव, सेखुईकला, शेखरपुर, हसुवाडोल, कलंदरपुर, पयागपुर, ज्योनार, गनवरिया, बेलवा सुल्तानजोत व बलरामपुर देहात से होते हुए बिजलीपुर गांव के पास पेट्रोलपंप के सामने तुलसीपुर मार्ग को रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। कुछ गांवाें में काम शुरू हुआ था, लेकिन बरसात के कारण बंद पड़ा है।


शीघ्र शुरू कराया जाएगा काम
तीन गांवों में किसानों से भूमि खरीदने के लिए शासन से बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलने पर भूमि की खरीदी जाएगी। कार्यदायी संस्था को रिंग रोड का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। - पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed