फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If encroachment again, strict action will be taken

दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कर्रवाई

Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
If encroachment again, strict action will be taken
उतरौला (बलरामपुर)। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। सोमवार को उतरौला नगर की सड़कों पर हुआ अतिक्रमण बुलडोजर से हटवाया गया। चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा व सीओ उदयराज सिंह के नेतृत्व में सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को नगर पालिका के कर्मी बुलडोजर लेकर पहुंच गए। कस्बे के पुराने अस्पताल से बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को पहले से ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

दो दिन का समय दिया गया था। इस समयावधि के दौरान तमाम लोगों ने अतिक्रमण अपने हाथों से ही हटा लिया था। अतिक्रमण हटवाते समय पर्याप्त फोर्स मौजूद रही। इस दौरान ईओ नगर पालिका उतरौला अवधेश वर्मा, कोतवाल अनिल कुमार सिंह व नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed