फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   icse india topper

पुष्कर की मेधा से पूरे देश ने जाना बलरामपुर का नाम

Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
icse india topper
फोटो-5-बलरामपुर में पुष्कर की माता डॉ. निधि त्रिपाठी व पिता डॉ. प्रांजल त्रिपाठी को सम्मानित करती ड - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर पुष्कर त्रिपाठी ने बलरामपुर का नाम देश में रोशन कर दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह आगे भी देश व जिले का नाम रोशन करेगा। धन्य है ऐसे माता-पिता जिन्होंने पुष्कर जैसे मेधावी को जन्म व अच्छे संस्कार दिया है। ये बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आईसीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के छात्र पुष्कर त्रिपाठी के पिता डॉ. प्रांजल त्रिपाठी और मां डॉ. निधि त्रिपाठी को अमर उजाला की ओर से सम्मानित करते हुए डीएम श्रुति ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर स्थित अति पिछड़े जनपद बलरामपुर का नाम पुष्कर की वजह से पूरे देश में रोशन हुआ है। उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह उम्मीद करती हूं कि वह आगे भी इसी तरह जिले व देश का नाम रोशन करेगा। धन्य हैं ऐसे माता-पिता जिनके संस्कार की वजह से उनके बेटे ने यह कर दिखाया है। मैं अपने स्तर से हमेशा पुष्कर की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि पुष्कर जैसी विलक्षण प्रतिभा से बलरामपुर की धरती धन्य हो गई है। एक साधारण से परिवार व परिवेश में उसने यह साबित कर दिया है कि मेधा किसी संसाधन व स्थान की मोहताज नहीं होती। अमर उजाला समूह की ओर से सम्मान पाकर पुष्कर के माता-पिता ने कहा कि थैंक यू अमर उजाला। बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उनका बेटा उन्हें इतनी बड़ी खुशी देगा। हमने कभी पुष्कर पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई वह स्वछंद होकर पढ़ाई करता था। आज के युग के बच्चे स्मार्ट फोन में गेम व फिल्म देखते हैं पुष्कर उसमें भी अपने कोर्स की किताबें व मैटर डाउनलोड कर पढ़ाई करता था। इस समय कोटा (राजस्थान) में नीट की तैयारी कर रहा है। अमर उजाला समूह की ओर से माता-पिता को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा मिष्ठान पुरस्कार के रूप में मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अमर उजाला परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मान पर जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज के प्रबंधक क्लाईव बटरफील्ड, प्रधानाचार्य के. बटरफील्ड तथा प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने अमर उजाला समूूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुष्कर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पुष्कर ने स्कूल का नाम भी पूरे देश में रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed