{"_id":"65a96cf2d13829f6ef0aa204","slug":"i-am-firm-will-be-shown-for-free-in-theaters-tomorrow-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6238-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिनेमाघर में कल मुफ्त दिखाई जाएगी मैं अटल हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिनेमाघर में कल मुफ्त दिखाई जाएगी मैं अटल हूं
Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर बनी फिल्म मैं अटल हूं शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अटल की पौत्री अंजलि मिश्रा ने जिले के लोगों को यह फिल्म मुफ्त दिखाने की पहल की है। इसके लिए उन्होंने 20 जनवरी को एक स्थानीय सिनेमाघर में फिल्म के शो की 190 सीटें बुक कराई हैं। बताया कि फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी मेरे बाबा की जीवनी पर आधारित है।
बताया कि लोकसभा श्रावस्ती-बलरामपुर क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म को देखने हेतु पार्टी स्तर से तथा व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जा रहा है। अंजली मिश्रा ने बताया कि अटल बाबा का बलरामपुर के प्रति जो स्नेह व समर्पण फिल्म में दिखाया गया है, वह भावुक करने वाला है। आखिरी सांस तक उन्होंने बलरामपुर को अपने हृदय में बसा रखा था। वर्तमान युवा पीढ़ी को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि फिल्म प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि के बतौर फिल्म के निर्माता संदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे।