फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Husband killed

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Fri, 06 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Husband killed
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया सुखरामपुर निवासी भुर्रे का शव गत दो सितंबर को संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद हो गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी अरविन्द कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि छपिया सुखरामपुर निवासी भुर्रे करीब 10-12 साल पहले घर से कमाने चला गया था। वह लौटकर घर नहीं आया। इसी बीच भूर्रे की पत्नी चिनका देवी का अवैध संबंध गांव के ही घनश्याम कोरी से हो गया। करीब दो माह पूर्व भूर्रे का बेटा उन्हें ढूंढकर वापस घर ले आया। घर आने पर भुर्रे पत्नी के नाजायज संबंधों का पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यह बात चिनका देवी को नागवार लगी और उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसी क्रम में गत दो सितंबर की सुबह 4.30 बजे भुर्रे व उसकी पत्नी मार्निंग वाक पर गए तो घनश्याम रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठा था। चिनका तथा घनश्याम ने भुर्रे के गले में मौजूद केसरिया रंग के गमछे से उसका गला घोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने लाश व आलाकत्ल गमछे को अलग-अलग गन्ने के खेत में छिपा दिया। घटना में छानबीन के दौरान प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने मिले साक्ष्यों के आधार पर चिनका देवी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। घनश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर आलाकत्ल गमछा भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed