फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   How to solve questions students learned in the exhibition

प्रदर्शनी में छात्रों ने सीखा प्रश्नों को हल करने की तरीका

Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
How to solve questions students learned in the exhibition
उतरौला (बलरामपुर)। राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिसर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल तरीके से विज्ञान व गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य केके सरोज ने कार्यक्रम की महत्ता को समझाते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के विकास में सार्थक साबित होगी। गणित के गुण तथ्यों को सरल मॉडल से समझाने का उत्तम प्रयास किया गया है। पाइथागोरस का प्रमेय, वृत्त का क्षेत्रफल, पाई का मान, शंकु के विभिन्न खंड, दर्पण द्वारा प्रतिबिंबों की संख्या, नेपियर पट्टी से गुणा का ज्ञान, गणित के खेलों में आयु निकालने का जादुई तरीका आदि छात्रों को मॉडल के माध्यम से दिखाकर समझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान के कठिन तथ्यों को सरलापूर्ण ढंग से खेल-खेल में विद्यार्थियों को सीखने का मौका मिला। छात्रों को लघु फिल्म के माध्यम से परमाणु बिजली घर राजस्थान के बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में प्रदर्शनी संचालन टीम के सदस्य प्रेम चंद्र तिवारी, विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षक राम मोहन श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, उत्तम श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, दुर्गा प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद इस्लाम, कृष्ण कुमार, अमरेश व मीनाक्षी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed