{"_id":"68545adea1a59820210a9f17","slug":"houses-came-under-the-grip-of-kawahi-hill-drain-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128137-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कवही पहाड़ी नाले की जद में आए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कवही पहाड़ी नाले की जद में आए मकान
Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के जहंदरिया गांव के पास कवही नाले में भरा बाढ़ का पानी।
बलरामपुर। कवही पहाड़ी नाले की गिरफ्त में गैसड़ी ब्लॉक का जहंदरिया गांव आ चुका है। गांव में बने पक्के व कच्चे मकान इस बार के कटान से पहाड़ी नाले में समा सकते हैं। मानसून की आहट से ग्रामीणों को बेघर होने का डर सता रहा है। गांव की सड़क का आधा हिस्सा पहाड़ी नाला कटान कर चुका है। कई घर भी कटान की जद में आ गए हैं। यदि बरसात से पहले कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो गांव के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराएगा। मानसून की आहट के बावजूद कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों के दिल की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
बरसात केे दिनों में कवही पहाड़ी नाले का रूप भयावह हो जाता है। इसका कारण नेपाल की पहाड़ियों से कवही पहाड़ी नाले में बाढ़ का पानी आता है। जहंदरिया गांव में विद्यालय, पंचायत घर व धार्मिक स्थल भी पहाड़ी नाले के कटान की जद में आ गए हैं। कवही पहाड़ी नाले की जद में बेनीनगर-बिलोहा मार्ग भी आ चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में जैसे पहाड़ी नाले में बाढ़ आती है, वैसे तेजी से कटान भी होने लगता है।
प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व खत्म होने के बाद बच्चों को पढ़ाई करने की चिंता सताने लगी है। यदि बरसात से पहले गांव के पास कटानरोधी कार्य न हुआ तो गांव नाले में विलीन हो जाएगा। कवही पहाड़ी नाले के पास तटबंध निर्माण कराकर गांवों को बाढ़ से सुरक्षित किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
मांग के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
साबिर अली, जोखू, अरमान खान व कुन्नू खान का कहना है कि कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हुई है। बाढ़ के समय कवही नाला जहंदरिया गांव की तरफ तेजी से कटान करता है, जिसे देखकर डर लगता है। यदि बरसात से पहले कटानरोधी कार्य व तटबंध का निर्माण न हुआ तो गांव के लोग बेघर हो जाएंगे। गांव में बने कच्चे-पक्के मकान भी पहाड़ी नाले के कटान में बह जाएंगे।
संबंधित विभागों को दिया गया निर्देश
गैसड़ी ब्लॉक के जहंदरिया गांव के पास कवही पहाड़ी नाले के किनारे कटानरोधी कार्य और तटबंध का निर्माण कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। विभागों के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य व तटबंध निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जहंदरिया गांव के पास कटानरोधी कार्य कराने के साथ तटबंध का निर्माण भी कराया जाएगा।
- राकेश कुमार जयंत, एसडीएम तुलसीपुर