फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Household ashes of 12 families

12 परिवारों की गृहस्थी राख

Fri, 23 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Household ashes of 12 families
ललिया (बलरामपुर)। परसिया गोसाई गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना सदर एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के परसिया गोसाई निवासी अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखे आग में राजेंद्र, राम विलास, जबीउल्ला, रामचंद्र, ननकुन, इस्लाम, सोनू यादव, ननकऊ, चंदन व कल्लू की बाइक सहित 12 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना जयदीप दूबे पुलिस व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर एसडीएम को दी है। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। हल्का लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed