फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hotspot zone administration reduced limits

हॉटस्पॉट जोन की प्रशासन ने घटाईं सीमाएं

Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Hotspot zone administration reduced limits
बलरामपुर। तुलसीपुर के क्वारंटीन सेंटर मदरसा फैजान पब्लिक स्कूल जरवा रोड के हॉटस्पॉट जोन की प्रशासन ने सीमाएं घटा दी हैं। तीन किलोमीटर दायरे के बजाय अब 400 मीटर के अंदर ही सभी शर्तें लागू होंगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने मंगलवार को तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को नई निर्धारित शर्तों का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर मदरसा फैजान पब्लिक स्कूल जरवा रोड तुलसीपुर में छह मई को एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी जिसके चलते सात मई को क्वारंटीन सेंटर के चारों तरफ की एक किलोमीटर की त्रिज्या में पड़ने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और दो किलोमीटर त्रिज्या में पड़ने वाले क्षेत्र को बफर क्षेत्र घोषित करके पांच सील पॉइंट बनाए गए थे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र से संबंधित आवासीय कॉलोनी, मोहल्ले व वार्ड की प्रशासनिक सीमा न्यूनतम 400 मीटर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सात मई को जारी किए गए भौगोलिक क्षेत्र व सील पॉइंट में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट के ग्राम/नगर क्षेत्र तुलसीपुर, क्वारंटीन सेंटर मदरसा फैजान पब्लिक स्कूल जरवा रोड के चारों तरफ 400 मीटर की त्रिज्या में पड़ने वाले क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

फैसल डिग्री कॉलेज जाने वाले रास्ते से जो मेन रोड से निकलता है, इकबाल चौधरी के घर के पास, जरवा रोड पक्की सड़क से चेयरमैन फिरोज पप्पू के घर के पास वाली गली, फैजान हाईस्कूल जाने वाले रास्ते पर बैरियर और फैजान पब्लिक स्कूल के दोनों तरफ 20-20 मीटर के पहले सील पॉइंट बनाए गए हैं। अन्य सभी आदेश सात मई की तरह ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed