{"_id":"607093008ebc3ecfdd543198","slug":"hotspot-will-have-100-percent-contact-tracing-balrampur-news-lko5734657194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट में होगी शत-प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट में होगी शत-प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग
विज्ञापन
बलरामपुर। हॉटस्पॉट क्षेत्र में शत-प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से इसके लिए सख्त निर्देश जारी किया गया है। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड 19 टेस्टिंग बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है।
डीएम श्रुति ने एकीकृत नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को एसपी हेमंत कुटियाल के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी कार्यालयों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन कराने के लिए कड़ाई की जाए। हॉटस्पॉट एरिया में जागरूकता बैनर लगाए जाएं। साथ ही शत-प्रतिशत लोगों की टेस्टिंग भी कराई जाएगी।
हॉटस्पॉट क्षेत्र की सूचना सीएमओ की तरफ से संबंधित तहसील के एसडीएम व सीओ को उपलब्ध कराई जाए। ग्राम व शहरी स्तर पर गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने का जिम्मा सौंपा गया। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. बीपी सिंह व डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।