फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospital patient

Balrampur News: इमरजेंसी-ओपीडी में डॉक्टर नहीं, भटकते रहे मरीज

Sat, 20 May 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
hospital patient
बलरामपुर। इन दिनों भीषण गर्मी के बीच उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था को लेकर अमर उजाला टीम ने शनिवार को मौके पर जाकर पड़ताल की तो पाया कि जिला मेमोरियल अस्पताल में दर्द से कराह रहे मरीजों को यहां भी बीमार व्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली ओपीडी में सुबह 9.25 बजे तक डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिलीं। ऐसे में मरीजों को इंतजार का दर्द झेलना पड़ा। अस्पताल में मरीजों को आ रहीं परेशानियों पर पेश है एक रिपोर्ट :
विज्ञापन




दर्द से कराहते मरीज करते रहे इंतजार
ओपीडी में बैठी सरोजा ने बताया कि बुखार व खांसी की दवा लेने सुबह 8.50 बजे आए हैं, लेकिन अब तक डॉक्टर नहीं आए। सकीना ने बताया कि पैर का घाव दिखाने के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रही हूं। राबिया व लक्ष्मी ने बताया कि बेटी को उल्टी-दस्त हो रहा है, उसे देखने वाले डॉक्टर अभी नहीं हैं। दिनेश कुमार, संतोषी व छोटेलाल ने बताया कि एक घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। कोई कर्मचारी उनके आने का सही टाइम भी नहीं बता रहा है।
विज्ञापन



इनकी कुुर्सी मिली खाली
सुबह 9.25 बजे तक ओपीडी में डॉ. हीरालाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. केएन आनंद, डॉ. उमेश कुशवाहा, डॉ. बृजेश कुमार यादव, डॉ. रविलाल, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रमेश, डॉ. अजय पांडेय व डॉ. अशोक पटेल की कुर्सी खाली मिली। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. रिषी श्रीवास्तव दवा वितरण कक्ष में मिले। एक मात्र चिकित्सक डॉ. पंकज ही ओपीडी में बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टरों के दिए अपने तर्क
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह हॉस्पिटल में काम कर रहे थे। डॉ. केएन आनंद ने बताया कि मैं सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंच जाता हूं, वहीं पर था। डॉ. उमेश कुशवाहा ने बताया कि वह ओटी में ऑपरेशन कर रहे थे। डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि एनआरसी में थे। डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि वह राउंड पर थे, डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि आज दोपहर दो बजे से उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में है। डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि वह भी अस्पताल में थे। जबकि डॉ. बृजेश व डॉ. रविलाल का फोन नहीं मिला। अब सवाल यह उठता है कि अगर सभी डॉक्टर अस्पताल में थे तो फिर वे इमरजेंसी या ओपीडी में ड्यूटी के समय मरीजों को क्यों नहीं मिले और उनकी कुर्सियां खाली क्यों थीं।



चिकित्सकों से होगी पूछताछ
मैं ओटी में एक ऑपरेशन की तैयारी कर रहा था। डॉ. हीरालाल व डॉ. एसके मिश्रा आज छुट्टी पर थे। इसके अलावा सभी डॉक्टरों की ड्यूटी थी, सुबह ज्यादातर डॉक्टर मुझसे मिले भी थे। ओपीडी से अनुपस्थित मिले चिकित्सकों से पूछताछ की जाएगी।
- डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed