{"_id":"63befcf0a916f6643a1f96f9","slug":"hospital-balrampur-central-team-balrampur-news-lko6661822200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मूल्यांकन के दूसरे दिन भी प्रसुताओं को नाश्ते में मिला ब्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मूल्यांकन के दूसरे दिन भी प्रसुताओं को नाश्ते में मिला ब्रेड
विज्ञापन
फोटो-22/23-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को एसएनसीयू से बाहर निकलते एनक्वास टीम के सदस्?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। केंद्र से आई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने बुधवार को भी जिला महिला अस्पताल की सुविधाओं का मूल्यांकन किया। दूसरे दिन भी सिजेरियन वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के नाश्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ, और उन्हें नाश्ते में सिर्फ ब्रेड व दूध दिया गया। कंगारु मदर केयर यूनिट (केएमसी) में टीम के हस्तक्षेप पर तापमान नियंत्रित करने के लिए हीटर लगाया गया। बुधवार को टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थियटर, एसएनसीयू व दवा स्टोर का मूल्यांकन करते हुए अभिलेख देखे।
पहले दिन के मूल्यांकन में एनक्वास टीम को सिजेरियन वार्ड में भर्ती मरीज को नाश्ते में ब्रेड दिए जाने तथा केएमसी वार्ड में तापमान नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी थी। टीम के सदस्यों ने प्रसूताओं को नाश्ते में ब्रेड दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद मेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है।
बुधवार को सिजेरियन वार्ड में भर्ती प्रसूता आरती ने बताया कि आज भी सुबह नाश्ते में दूध व ब्रेड दिया गया है। केएमसी वार्ड में बैठे तीमारदार सुलेमान ने बताया कि डॉक्टर ने एनएनसीयू वार्ड में भर्ती बेटे के लिए 130 रुपये की दो दवाएं बाहर से मंगवाई थी। इस वार्ड में ठंड से बचाव के लिए हीटर लगा दिया गया था। प्रसूताओं को भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था के कर्मियों ने बताया कि मेन्यू में सुबह के नाश्ते में दूध व ब्रेड शामिल है। मेन्यू के अनुसार ही ब्रेड दिया जाता है।
विज्ञापन
टीम ने देखी हकीकत
टीम के सदस्य डॉ. वी अशोक ने बुधवार को लेबर रूम की कमियों को देखा। साथ ही स्टोर रूम पहुंचकर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उनके रखरखाव व वितरण आदि की जानकारी ली। ट्रेन लेट होने से मंगलवार की देररात बलरामपुर पहुंचे दूसरे सदस्य डॉ. सुखवीर सिंह ने बुधवार को ओपीडी वार्ड में बैठे चिकित्सक व मरीजों की हकीकत देखी। साथ ही ऑपरेशन थियेटर, सिक न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का मूल्यांकन करते हुए वहां उपलब्ध संसाधन की जानकारी ली। सर्जन से ऑपरेशन में दी जाने वाले दवाओं व बेहोशी के चिकित्सक से जुड़ी जानकारियां भी हासिल की।
क्या है मेन्यू
अस्पताल के मेस में लगे मेन्यू चार्ट के अनुसार मरीज को सुबह नाश्ते में 200 एमएल दूध के साथ दो अंडे/पोहा/चार स्लाइस ब्रेड व 10 ग्राम मक्खन दिया जाना है। दोपहर के भोजन में चार रोटी, दाल, मौसमी सब्जी, चावल व सलाद (दही), रात के भोजन में चार रोटी, मौसमी सब्जी, चावल, मौसमी फल व एक ग्लास दूध दिया जाना अंकित है।