{"_id":"669ea95ab3961a8dee062684","slug":"hope-of-exemption-from-income-tax-and-interest-youth-hope-for-employment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-112166-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इनकम टैक्स से ब्याज तक में छूट उम्मीद, युवाओं को रोजगार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इनकम टैक्स से ब्याज तक में छूट उम्मीद, युवाओं को रोजगार की आस
Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 के पहले कार्यकाल के लिए आम बजट 2024 पेश करेंगी। इस बजट से आम लोगों के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी बहुत सारी उम्मीदें हैं। इस बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। ऐसे में महंगाई के बोझ तले दबे लोग बजट से राहत की आस लगाए बैठे हैं वहीं युवाओं में रोजगार को लेकर उम्मीदें हैं। बजट को लेकर सोमवार को व्यापारी, नौकरी पेशा, किसान, युवा व गृहणियों से बात की गई तो उन्होंने अपनी-अपनी उम्मीदों पर खुलकर अपनी बात रखी।
जीएसटी पर व्यापारियों को मिले राहत
आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी महंगाई से त्रस्त है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। जीएसटी व्यापारियों की सहूलियत के लिए लागू किया गया है, लेकिन जटिल नियमों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी में लचीलापन लाने की जरूरत है। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा का भी प्रावधान होना चाहिए।
रमेश पाहवा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
बढ़ाया जाए टैक्स स्लैब
वर्तमान में टैैक्स लिमिट सात लाख रुपए हैं, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही बजट में पुरानी पेंशन बहाली का भी प्रावधान होना चाहिए। कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से वे बहुत हताश व निराश हैं। लाखों कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
देव कुमार मिश्र, शिक्षक नेता
महंगाई पर लगे अंकुश
मंहगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। बजट में मंहगाई पर लगाने लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
अर्चना सिंह, गृहिणी
युवाओं को मिले नौकरी
आम बजट में रोजगार देने के लिए खास प्रावधान किया जाना चाहिए। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रही है। उनको रोजगार की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार अलग से आम बजट जारी कर उन्हें स्वावलंबी बनाए।
योगेश तिवारी, युवा