फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Honoring senior workers on Foundation Day

Balrampur News: स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Honoring senior workers on Foundation Day
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शनिवार को वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर अटल भवन में जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले के शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करने के साथ ही पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा फहरा कर पार्टी की मजबूती बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने लंबे समय से पार्टी से जुड़े हरिश्चंद्र गोयल, पाटेश्वरी प्रसाद गुप्त, कुसुम चौहान, लालमन साहू, आनंद तिवारी, डॉ. हुकुम सिंह, केवल प्रसाद शुक्ल, श्रीचंद मिश्र, बाबूलाल यादव, राजेंद्र सिंह, बृजकिशोर मिश्र, साधना श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ अध्यक्षों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय व घरों पर पार्टी ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, पूर्व महामंत्री डॉ. अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed