फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Honor of 22702 farmers trapped in e-KYC

Balrampur News: ई केवाईसी के फेर में फंसा 22702 किसानों की सम्मान

Wed, 04 Sep 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 04 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Honor of 22702 farmers trapped in e-KYC
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त से 22702 किसान वंचित रह सकते हैं। वजह, अभी तक इन किसानों ने अपना ई केवाईसी नहीं कराया है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव ई केवाईसी के लिए शिविर लगा रहे हैं, लेकिन किसान ई केवाईसी कराने आ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि कोई लाभार्थी परदेश कमाने के लिए गया है तो किसी का आधार सही नहीं हो पा रहा है। इस कारण किसानों का ई केवाईसी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 18वीं किस्त जल्द ही आनी है। ऐसे में किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए भागदौड़ करने लगे हैं। कृषि विभाग में 266328 किसान पंजीकृत हैं। इनमें 243626 किसानों का ई केवाईसी पूरा हो गया है। 22702 किसानों का ई केवाईसी नहीं हो सका है। ऐसे में इन किसानों का सम्मान निधि की पैसा फंस सकता है।
विज्ञापन

17वीं किस्त से भी वंचित रहे गए थे ये किसान
इसी साल जून 2024 में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की गई थी। तब ई केवाईसी न होने के कारण इन किसानों को 17वीं किस्त का पैसा भी अटक गया है। सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने से किसान निराश हो गए थे। पैसा न आने के कारण किसान कृषि भवन कार्यालय में सम्मान निधि के बारे में जानकारी लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत प्रतिशत ई केवाईसी कराने का निर्देश
कृषि विभाग में पंजीकृत शत प्रतिशत किसानों का ई केवाईसी कराने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया था। कृषि विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर ई केवाईसी कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी किसानों का ई केवाईसी का कार्य पूरा हो गया है।
नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed