फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hindu New Year celebrated with enthusiasm

Balrampur News: हर्षोल्लास से मनाया हिंदू नव वर्ष

Wed, 22 Mar 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hindu New Year celebrated with enthusiasm
बलरामपुर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में हिंदू नव वर्ष पर लोगों को सम्मानित करते क्रांतिकारी विचार म
बलरामपुर। हिंदू नववर्ष पर बुधवार को जिले में विविध आयोजन किए गए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं यज्ञ हुआ तो कहीं शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ओम भवन में आर्य वीर दल ने मकर संक्रांति से चल रहे नववर्ष उत्सव कार्यक्रम में हवन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद, राम फेरन मिश्र, प्रमोद मिश्र, रजत मिश्र, रवि मिश्र, अर्चित सिंह, सत्यार्थ मिश्र, देवव्रत त्रिपाठी, आदित्य पांडेय, दीपक आर्य, वृंदा, लक्ष्मी, आरिका सिंह आदि ने धर्म ध्वजा फहराई।
विज्ञापन

क्रांतिकारी विचार मंच ने टेढ़ी बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया। भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाया गया। अध्यक्षता रामशंकर द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि एमएलके महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरबी श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य जेपी पांडेय ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बाबा राम बख्श वाल्मीकि, अविनाश मिश्र, रिंकी तिवारी एवं सुनील कसेरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि समीर सिंह ने काव्यपाठ किया। साध्वी द्विवेदी व अर्चना पांडेय ने भजन एवं गीत सुनाए। संचालन डॉ. साधना श्रीवास्तव ने किया। क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, इंदू भूषण जायसवाल, हरिवंश सिंह, कमलेश त्रिपाठी, डॉ. तुलसीश दुबे व अम्बरीष शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. एके सिंह, डॉ एमपी तिवारी, संजय शर्मा, डॉ देवेन्द्र चौहान, कृपा नाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में भारतीय नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमडी डॉ. एमपी तिवारी ने दीनदयाल शोध संस्थान के पूर्व निदेशक रामशंकर द्धिवेदी व आयकर अधिवक्ता इंदु भूषण जायसवाल का स्वागत किया। आकृति, कृष्णा, आन्या, प्रतिभा, दर्शिका एवं फैजा ने स्वागत गीत गाया। समूह नृत्य गीत-यह हिन्दू नव वर्ष है... में वैष्णवी (भारत माता), श्रृष्टि (भगवान राम जी), काव्या (सीता जी), आरोही (लक्ष्मण जी) एवं मोहनी, चित्रांश, रिया, विराट एवं तन्मय ने अयोध्यावासी का अभिनय किया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को कमलापुरी गेस्ट हाउस उतरौला में हर्षोल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया। विभाग कार्यवाह अमित जी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए प्रत्येक मंडल पर संघ की शाखा लगाने को कहा। कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह अभिमन्यु, जिला सह संचालक सरोज, आलोक, राम नरेश, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed