{"_id":"5fcd0be98ebc3ecfd539db32","slug":"herds-of-animals-ruining-crops-balrampur-news-lko553526860","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों के झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों के झुंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करने में लगे हैं। वहीं छुट्टा जानवर उनकी फसल बर्बाद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छुट्टा मवेशियों के सड़क पर घूमने से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
छुट्टा मवेशियों के लिए शासन-प्रशासन ने गौशाला तो बनवाए हैं लेकिन उनमें मवेशी नजर नहीं आ रहे। किसानों ने जिलाधिकारी से छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला में छुड़वाए जाने की मांग की है।
किसान अच्युतानंद, शिवमंगल, बसंत, राकेश, निरंजन, रामू व आदित्य आदि ने बताया कि खेतों में लाही, सरसों, मसूर, मटर व चना आदि की फसलें लहलहा रही हैं। किसान दिन-रात की मेहनत के बाद फसलों को उगाता है और जरा सी चूक होने पर छुट्टा मवेशियों का झुंड पल भर में फसलों को चट कर जा रहा है।
विज्ञापन
शाम होते ही छुट्टा मवेशियों का झुंड सड़क पर घूमने लगता है। सड़क पर मवेशियों के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की भी मौत हो जाती है।
लाखों रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों में बनवाए गए गौशाला मात्र नाम के रह गए हैं। गौशाला में मवेशी दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला में छुड़वाए जाने की मांग की है।