{"_id":"699f2ee4e2d76df23f032f28","slug":"herbal-gulal-being-prepared-from-turmeric-and-sandalwood-balrampur-news-c-99-1-slko1019-143455-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हल्दी-चंदन से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हल्दी-चंदन से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल
विज्ञापन
बलरामपुर में हर्बल गुलाल तैयार करती समूह की महिलाएं ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। होली के रंग इस बार सेहत, स्वावलंबन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर बाजार में उतरेंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार करने में जुटी हैं। हल्दी, चंदन, टेसू के फूल, गुलाब की पंखुड़ियां और चुकंदर जैसी प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बताया जा रहा है।
सदर विकास खंड के ग्राम सिसई में मां जगदंबा महिला स्वयं सहायता समूह की सुनीता देवी अपने साथियों के साथ गुलाल निर्माण कर रही हैं। वहीं रेहरा बाजार विकास खंड के अधीनपुर में चांद महिला स्वयं सहायता समूह की सोनी देवी पैकिंग का कार्य संभाल रही हैं। महिलाओं का कहना है कि रासायनिक रंगों से त्वचा रोग, एलर्जी और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ती हैं। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गुलाल तैयार करने के लिए टेसू के सूखे फूलों को पीसकर आधार रंग बनाया जा रहा है। हल्दी और चंदन से पीला व केसरिया रंग तैयार किया जा रहा है, जबकि चुकंदर और गुलाब से गुलाबी रंग निकाला जा रहा है। निर्माण के बाद पैकिंग कर बाजार में बिक्री की तैयारी की जा रही है। जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश मौर्या ने बताया कि उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और विपणन तक की जिम्मेदारी समूहों की महिलाएं स्वयं निभा रही हैं। त्योहार के मौसम में बढ़ती मांग से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
महिलाओं की होगी अतिरिक्त आय
समूहों को प्रशिक्षण देकर हर्बल उत्पाद निर्माण से जोड़ा गया है। त्योहार में अबीर गुलाल का बिक्री करके महिलाएं अतिरिक्त आय करेंगी। इसके लिए जगह चिह्नित की गई है। कर्मचारियों से भी अपील की गई है कि वह इन्हीं महिलाओं से ही अबीर-गुलाल खरीदें।
प्रियंवदा यादव, डीसी एनआरएलएम
इन स्थानों पर लगेंगे हर्बल गुलाल के स्टॉल
होली के अवसर पर जिले के 14 स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बलरामपुर विकास भवन परिसर में सिसई की मां जगदंबा महिला स्वयं सहायता समूह, कलेक्ट्रेट परिसर में सिरसिया की लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, तहसील में शिखरपुर की मुस्कान महिला स्वयं सहायता समूह तथा विकास खंड परिसर में धुसाह में वैष्णों महिला स्वयं सहायता समूह स्टॉल लगाएंगे। इसी तरह श्रीदत्तगंज में मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सहदईया, उतरौला ब्लाॅक में बजरंगी महिला स्वयं सहायता समूह बिलरिया, उतरौला तहसील में ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह बरायल, गैड़ास बुजुर्ग ब्लाॅक में देवी महिला स्वयं सहायता समूह हाशिमपारा और रेहरा बाजार ब्लॉक में चांद महिला स्वयं सहायता समूह अधीनपुर को जिम्मेदारी दी गई है। तुलसीपुर ब्लॉक कौवापुर में किसान आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह लोहिपनिया, तुलसीपुर तहसील में मुस्कान महिला स्वयं सहायता समूह गनवरिया देहात, पचपेड़वा ब्लॉक में रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह विशुनपुर विश्राम, हरैया सतघरवा ब्लॉक में जूही महिला स्वयं सहायता समूह शिवपुरा तथा गैसड़ी ब्लॅाक में लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह मोहकमपुर अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे।