फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heavy vehicles entering the canal will be closed during school

स्कूल के समय भारी वाहनों का नहर में प्रवेश होगा बंद

Fri, 19 Feb 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles entering the canal will be closed during school
बलरामपुर। सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा। दुर्घटना बहुल व ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बोर्ड लगवाए जाएंगे। यह बातें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय व निर्माण खंड की तरफ से दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बोर्ड लगवाएं। एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन सुनील कुमार को जर्जर तारों व क्षतिग्रस्त पोल वाले स्थलों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। कहा कि स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद कराकर दुर्घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता है। गन्ना ढुलाई में लगे ट्रकों, बैलगाड़ियों व ट्रैक्टर ट्रॉलियों में चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से रेफलेक्टर अनिवार्य रुप से लगवाए जाएं।
विज्ञापन

स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र को सौंपी गई। रोडवेज व निजी बसों में सुरक्षा मानकों, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार बाक्स व सभी लाइटें क्रियाशील कराने का जिम्मा एआरटीओ अरविंद यादव व यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद्र को सौंपी गई। एडीएम ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग कराने के लिए कार्यक्रम कराए जाएं और उन्हें जागरूक किया जाए। दुर्घटना होने पर पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद पहुंचाने वाले व्यक्तियों को प्रशासन व पुलिस की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल, यातायात प्रभारी एसके वर्मा, सतीश वर्मा व वेद प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed