{"_id":"66c233915bfbf3d9e100beb1","slug":"heavy-rain-accompanied-by-strong-winds-power-supply-disrupted-in-60-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113281-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, 60 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, 60 गांवों की बिजली गुल
Sun, 18 Aug 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज में तारो की मरम्मत करता कर्मी।-संवाद
तार व पोल टूटने से रात में चार घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले में शनिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन बेहाल रहा। तार व पोल टूटने से आधे शहर की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते खेतों में लगा गन्ना गिर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता भी सता रही है।
शनिवार की रात करीब 12 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। तेज हवा के कारण कई जगह तार टूटने व पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सुबह छह बजे तक बूंदाबांदी होने के कारण फाल्ट सही करने में भी विभागीय कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह तार टूटने व पोल गिरने के कारण नगर के सिविल लाइन, पहलवारा, चिकनी, नौशहरा, अलीजान पुरवा व पुरैनिया तालाब आदि मोहल्लों में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। शादाब जिलानी, रंगीलाल, विकास, राकेश व मनोज आदि ने बताया कि बिजली कटौती होने से रात अंधेरे में काटनी पड़ी। भगवतीगंज फीडर के जेई जेपी पाल ने बताया कि तार व पोल दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
15 घंटे से ठप है बिजली आपूर्ति
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। रात में हुई तेज बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के हरैया फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। शनिवार की रात करीब एक बजे फीडर में आई खराबी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के ग्राम बदलपुर, उदईपुर, छतवापुर, कोहड़ौरा, दुंदरा, प्रेमनगर, अलाहडीह, मदरहवा, खैराखैरी, रतनपुर, महादेव जमुनी, नेवासपुर, पूरनपुर, अर्जुनपुर, पंडितपुरवा, पिपरहवा, विशनुपुर, नैकिनिया, बेली व कल्यानपुर सहित 60 गांवों में शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
100 घरों की बिजली गुल, डेढ़ हजार आबादी अंधेरे में
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर बदलपुर गांव में 25 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया था। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से 100 घरों की बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। डेढ़ हजार आबादी को भीषण गर्मी के मौसम में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण केदारनाथ, नाथूराम, नईम, बब्बन, बुद्धू व देवीदीन ने बताया कि 15 दिनों से बिजली न आने के कारण मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। माेटर न चल पाने से पानी का संकट भी झेलना पड़ता है। जेई दयाराम ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।