फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing of gangster case against former MP on the third

Balrampur News: पूर्व सांसद पर गैंगस्टर के मामले की सुनवाई तीन को

Wed, 31 Dec 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hearing of gangster case against former MP on the third
 रिजवान जहीर, पूर्व सांसद
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर मामले की सुनवाई तीन जनवरी को होगी। 20 दिसंबर को सुनवाई न होने के कारण तिथि टल गई थी। तुलसीपुर थाने में करीब डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले एमपी-एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले की 15 दिसंबर को सुनवाई लगी थी। वकीलों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के चलते सुनवाई की तिथि टल गई थी। 20 दिसंबर को सुनवाई तय की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब मामले की सुनवाई तीन जनवरी 2026 को तय की गई है। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed