फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Healthy democracy will be established with 100% voting

शत-प्रतिशत वोटिंग से स्वस्थ लोकतंत्र की होगी स्थापना

Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Healthy democracy will be established with 100% voting
बलरामपुर। शत-प्रतिशत वोटिंग करके स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है। मतदाता सूची में शामिल सभी वोटरों को बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना होगा। अधिक से अधिक मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

वोटरों को पांच साल में सिर्फ एक बार अपनी मन पसंद की सरकार चुनने का मौका मिलता है। सुनहरे मौके का लाभ उठाएं। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी युवक युवतियों को वोटर बनना चाहिए। सभी विद्यार्थी अपने परिवार व आसपास के लोगों को मतदान करने और वोटर बनने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

यह बातें डीआईओएस गोविंद राम ने सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व मुन्ना लाल ने कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि मतदाता व मतदान ही लोकतंत्र की असली पहचान है। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक युवतियों को मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए तभी अपनी मन पसंद सरकार चुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटरों को बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में सभी लोग शामिल हों और अभियान को सफल बनाने में मदद करें। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

डीआईओएस ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने डीआईओएस को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है। शिक्षक सुरेश कुमार यादव, राकेश प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह आदि शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed