{"_id":"6436f08fc486f1c128093d91","slug":"health-workers-examining-patients-without-globs-and-masks-balrampur-news-c-13-1-179651-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य कर्मी बिना ग्लब्स व मास्क कर रहे मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य कर्मी बिना ग्लब्स व मास्क कर रहे मरीजों की जांच
Wed, 12 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय में बिना ग्लब्स लगाए मरीज की कोविड सैंपलिंग करता स्वास्थ्य कर्
बलरामपुर। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सात मरीज मिलने के बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। माॅकड्रिल के दूसरे दिन ही अव्यवस्था देखने को मिली। स्वास्थ्य कर्मी बिना ग्लब्स के ही मरीजों की सैंपलिंग करते दिखे। चिकित्सक बिना मास्क लगाए मरीजों का उपचार करते नजर आए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को पर्चा काउंटर व ओपीडी में मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कोविड जांच केंद्र में तैनात कर्मचारी बिना ग्लब्स लगाए कोरोना की जांच के लिए मरीजों के सैंपल ले रहा था। ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाॅय अमरेश सोनकर व विनय ने बताया कि एक महीने से ग्लब्स नहीं मिले हैं। ओपीडी में कई चिकित्सक बिना मास्क लगाए मरीज देख रहे थे।
सतर्कता बरतने के निर्देश
सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड संक्रमण से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बिना मास्क व ग्लब्स लगाए सैंपलिंग करना सही नहीं है। इसके लिए सभी अधीक्षकों को आदेश जारी किया जाएगा। जिन अस्पतालों में मास्क व ग्लब्स नहीं है वे स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। बुधवार को जांच में 687 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ